मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। विश्वविद्यालय सेवा आयोग की तरफ से कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसके तहत मंगलवार को पटना में साक्षातकार शुरू हो गया। प्राचार्यों के लिए आयोजित साक्षातकार में बीआरएबीयू से कई अभ्यर्थी शामिल हुए। बिहार विवि से दर्जन भर से अधिक अभ्यर्थियों ने प्राचार्य पद के लिए आवेदन दिया है। पहले दिन बिहार विवि के एक दर्जन शिक्षकों का साक्षातकार हुआ। इसमें कई बड़े कॉलेजों के प्राचार्य भी शामिल थे। यह साक्षातकार 19 मार्च को भी होगा। बिहार विवि में कई कॉलेजों में स्थायी प्राचार्य के पद खाली हैं। प्रभारी प्राचार्य इन कॉलेजों को चला रहे हैं। इसके अलावा कई कॉलेजों में पांच साल से अधिक से एक ही प्राचार्य जमे हैं। बिहार विवि सेवा आयोग के नियुक्ति के बाद कॉलेजों में पांच व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.