हजारीबाग, जनवरी 31 -- हजारीबाग, नगर प्रतिनिधि। मार्खम कॉलेज ऑफ कॉमर्स में आज एक गरिमामय एवं भावनात्मक वातावरण के बीच प्राचार्य, दो शिक्षक तथा आदेशपाल के सेवानिवृत्त होने के अवसर पर विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम कॉलेज के बीसीए विभाग में आयोजित हुआ, जिसमें शिक्षकों, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने सहभागिता कर सेवानिवृत्त कर्मियों के प्रति कृतज्ञता प्रकट की। इस अवसर पर कॉलेज के प्राचार्य डॉ रंजीत कुमार, रसायनशास्त्र विभागाध्यक्ष डॉ अजीत कुमार तिवारी, गणित विभागाध्यक्ष प्रो सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी तथा आदेशपाल कल्याणी देवी को उनके दीर्घकालीन, निष्ठावान एवं अनुकरणीय सेवा कार्यों के लिए सम्मानित कर भावभीनी विदाई दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं स्वागत संबोधन से हुआ। वक्ताओं ने कहा कि सेवानिवृत्ति किसी सेवा का ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.