लातेहार, मार्च 18 -- लातेहार संवाददाता। उपायुक्त उत्कर्ष गुप्ता ने योजनाओं को प्राक्कलन के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण कराने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया है। इसके अलावा उन्होने प्राथमिकता के आधार पर संचालित सभी योजनाओं को तय सीमा के अंदर पूरा करने का भी निर्देश दिया है। उपायुक्त सोमवार को समाहरणालय सभागार में डीएमएफटी व एससीए की राशि से जिले में कराये जा रहे विकास कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। बैठक में डीएमएफटी के प्रभारी पदाधिकारी समीर कुल्लू ने डीएमएफटी के द्वारा जिले में चलाये जा रहे विकास योजनाओं के भौतिक एवं वित्तीय स्थिति की जानकारी से उपायुक्त को अवगत कराया गया। उपायुक्त ने डीएमएफटी की राशि से कराये जा रहे स्कूल बाउंड्री व छात्रावास जीर्णोद्धार काय को अविलंब पूरा करने का निर्देश दिया। उपायुक्त ने प्राथमिकता के आधार पर सभी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.