सोनभद्र, मार्च 10 -- म्योरपुर/बभनी, हिंदुस्तान संवाद। दक्षिणांचल म्योरपुर, दुद्धी और बभनी ब्लाक के आधा दर्जन से अधिक गांवों में सोमवार को आदिवासियों ने होली मनाई। रविवार को होलिका दहन कर सोमवार को मानर की थाप पर आदिवासियों ने प्राकृतिक रंगों से होली खेली। इन गांवों में पुरखों से चार दिन पहले ही होली खेलने की परंपरा चली आ रही है। म्योरपुर ब्लॉक के आदिवासी बाहुल्य ग्राम पंचायत चागा और कुदरी के आलियाटोला में सोमवार को प्राकृतिक रंगों और गुलाल के साथ होली खेली गई। ग्राम प्रधान रामप्यारे और रामदास ने बताया कि खर होली मतलब होली के चार दिन पहले होली मनाने की परम्परा चली आ रही है। रविवार की आधी रात होलिका दहन के बाद सुबह धूल उड़ाने के साथ होली खेलने की शुरुआत हुई। मानर, ढोलक, मजीरा की थाप पर बुजुर्गों से लेकर युवाओं ने खूब मस्ती की और कर्मा, डोमकच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.