सोनभद्र, दिसम्बर 23 -- सोनभद्र, संवाददाता। म्योरपुर वन रेंज के सुपाचुवा, सायल, सरडीहा में रोपित पौधे और नर्सरी का मंगलवार को लखनऊ से आए मुख्य वन संरक्षक वानिकी संजय कुमार ने स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को स्थानीय प्रजातियों के पौधे के नर्सरी को प्राथमिकता देने का निर्देश दिया। रेंज और वन प्रभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ पहुंचे वन संरक्षक संजय कुमार ने कहा कि स्थानीय प्रजातियों के पौधे की नर्सरी को प्राथमिकता दें। जो पेड़ पौधे स्थानीय ग्रामीणों के रोजगार सृजन और पर्यावरण के लिए उपयुक्त हो उसे गांव में भी किसानों के खेत में लगाने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि सोनभद्र के जंगल प्राकृतिक रूप से काफी घने हों इसके लिए स्वयं उगे पौधों को बढ़ने देने में सहयोग करें और किसी भी सूरत में उसका सरंक्षण करें, जिससे जंगल ...