गिरडीह, मार्च 29 -- धर्मेन्द्र पाठक बगोदर, प्रतिनिधि। बगोदर प्रखंड क्षेत्र को कुदरत ने अपनी खुबसूरती से संवारा है। इलाके के अलग-अलग जगहों पर विराजमान पहाड़, जंगल, झरना, नदी, गुफा आदि इसके प्रत्यक्ष उदाहरण है। इन्हीं में से एक है खटैया- पत्थलडीहा स्थित प्राकृतिक धाम हनुमानगढ़ी । जिसे खटैया पहाड़ के नाम से भी जाना जाता है। इसी पहाड़ के बीच में स्थित है कुदरती गुफा। मान्यता है कि इस गुफे में स्वयं राम भक्त हनुमान प्रकट हुए हैं। उनकी आकृति गुफा के अंदर के पत्थर में बनी हुई है। इसके अलावा यहां लंगुर ( हनुमान ) भी भारी संख्या में सालों से डेरा जमाए हुए हैं। एक तरफ पत्थर में राम भक्त हनुमान की आकृति और दूसरी तरफ लंगुरों का जमावड़ा से ग्रामीणों की आस्था है कि यहां राम भक्त हनुमान सचमुच में विराजमान हैं। ऐसे में यहां के प्रति श्रद्धालुओं की धार्मि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.