जमशेदपुर, मार्च 10 -- प्राकृतिक धर्म ने जीवन संगिनी के दीर्घायु, स्वस्थ व सुखी जीवन की मंगल कामना को लेकर अर्द्धांगिनी दिवस का आयोजन रविवार को बारीडीह में किया। इस अवसर पर परिवार, समाज में पत्नी को मन, कर्म व वचन से मर्यादित स्थान व सम्मान देने, रक्षा के प्रति वचनबद्ध रहने एवं संगिनी के दीर्घायु, स्वस्थ, सुखी जीवन की ईश्वर से मंगल कामना का संकल्प लिया गया। मौके पर पत्नी को सेवा, त्याग, समर्पण की प्रतिमूर्ति बताते हुए धर्म प्रचारक प्रकाश चन्द्र ने कहा कि पारिवारिक समस्या के समाधान के लिए पति द्वारा भी पत्नी की मंगल कामना के लिए पत्नी व्रत धर्म को धारण करना चाहिए। दोनों के पारस्परिक सहयोग, संयुक्त प्रयास से ही आदर्श परिवार बनता है। पति-पत्नी एक दूसरे के पूरक हैं। उन्होंने पवित्र रिश्ते को प्रेम, विश्वास, सहयोग सदव्यवहार से जोड़ने, निभाने एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.