सीतापुर, फरवरी 23 -- केसरीगंज, संवाददाता। स्थानीय किसान कल्याण केंद्र सभागार में किसानों को प्राकृतिक ढंग से खेती करने के लिए जागरूक किया गया। सोमवार को विकासखंड क्षेत्र के ग्राम मकनपुर व ग्राम नौव्वापुर के राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती कार्यक्रम के तहत क्लस्टर में चयनित किसानों को प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों की जानकारी दी गई। साथ ही प्राकृतिक खेती करने के लिए जागरूक किया गया। वैज्ञानिक डा.शिशिर कांत सिंह ने सभी को प्राकृतिक खेती से होने वाले लाभों की जानकारी दी और अधिक पैदावार के लिए बिना किसी रसायन का प्रयोग किये खेती करने के लिए जागरूक किया। उन्होंने किसानों को जीवामृत, घन जीवामृत व बीजा मृत बनाने की विधि की जानकारी दी। कहा कि जीवामृत एक जैविक खाद है। जो मिट्टी में सूक्ष्मजीवों की गतिविधि को बढ़ाकर पौधों को पोषक तत्व उपलब्ध कराता है। ...