पीलीभीत, दिसम्बर 5 -- पीलीभीत। पुल खमरिया स्थित अक्रिय धाम आश्रम के प्रांगण में प्राकृतिक कृषि प्रशिक्षण शिविर लोकभारती का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि व प्रशिक्षक राष्ट्रीय संपर्क प्रमुख लोक भारती श्रीकृष्णा चौधरी ने कहा कि योग्य व्यक्ति जब प्रण कर लेता है तो कुछ भी असंभव नहीं रहता है। उप संपर्क प्रमुख संजय उपाध्याय ने बताया कि हमारी निर्भरता रासायनिक खेती की तरफ बढ़ जाने के कारण हम अपनी परंपरागत खेती को भूलते से जा रहे हैं। जिसका परिणाम यह है की जमीनों की उर्वरक क्षमता कमजोर होती जा रही है। प्राकृतिक खेती के उत्पाद को बाजारों में ज्यादा पसंद किया जा रहा है क्योंकि यह उत्पाद उपयोग में ज्यादा लाभकारी है। पूर्व प्रांतीय संयोजक बाल मुनि कश्यप ने खेतों में उपयोग के लिए जीवामृत, घन जीवामृत तथा बीजों के शोधन के लिए बीजामृत निर्माण करना तथा प्रा...