संतकबीरनगर, फरवरी 3 -- मगहर, हिन्दुस्तान संवाद। कबीर मगहर महोत्सव के छठवे दिन मुख्य मंच पर कृषि गोष्ठी सम्पन्न हुई। कृषि, वन व उद्यान विभाग की इस संयुक्त गोष्ठी में विशेषज्ञों ने किसानो को खेती के जरूरी व महत्वपूर्ण गुर बताए। विशेषज्ञों ने बताया कि किसान प्राकृतिक खेती करें। इससे फसल की लागत कम होगी। साथ ही पौष्टिक अनाज मिलेगा। इसका उपयोग कर अपने खेतों की उपजाऊ क्षमता को भी बढ़ा सकते हैं। कृषि वैज्ञानिक तरुण कुमार ने प्राकृतिक खेती से किसानो को जागरूक किया। कहा कि प्राकृतिक खेती में रासायनिक उर्वरकों तथा कीटनाशकों का प्रयोग नहीं होता है। बल्कि प्रकृति में आसानी से उपलब्ध होने वाले प्राकृतिक तत्वों तथा जीवाणुओं के उपयोग से खेती की जाती है। यह पद्धति पर्यावरण के अनुकूल है तथा फसलों की लागत कम करने में कारगर है। जिसका प्रयोग कर किसान सस्ती व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.