सिद्धार्थ, अक्टूबर 11 -- सोहना, हिन्दुस्तान संवाद। मिठवल ब्लॉक के प्रगतिशील किसान राजकुमार धर को प्राकृतिक खेती के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। यह सम्मान उन्हें आचार्य नरेंद्र देव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या में आयोजित दो दिवसीय राज्य स्तरीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में प्रदान किया गया। राजकुमार धर पिछले कई वर्षों से कृषि वज्ञिान केन्द्र सोहना के तकनीकी मार्गदर्शन में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने में जुटे हैं। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों पर निर्भरता कम करते हुए देशी बीजों, गोबर और गौमूत्र आधारित जैविक विधियों से खेती को लाभदायक बनाया है। राजकुमार धर की मेहनत और नवाचार ने न केवल उनकी खेती की लागत घटाई बल्कि उत्पाद की गुणवत्ता और मिट्टी की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.