सुल्तानपुर, जनवरी 31 -- सुलतानपुर। जिले में प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य के लिए किसान रामकीरत मिश्र को सम्मानित किया गया है। उत्तर प्रदेश दिवस पर कृषि विभाग की ओर से प्रदेश की राजधानी लखनऊ में उन्हें राष्ट्र प्रेरणा स्थल पर प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। यहां पर प्रदेश के कृषि निदेशक डॉ. पंकज त्रिपाठी व अपर कृषि निदेशक प्रसार राजेन्द्र कुमार सिंह समेत अधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...