मुजफ्फर नगर, फरवरी 11 -- जानसठ के चितौडा में स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र पर नेशनल मिशन ऑन नेचुरल फार्मिंग योजना के तहत पाँच दिवसीय प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमे निर्धारित तिथियों में योजनान्तर्गत क्लस्टर स्तर पर चयनित कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन द्वारा प्रतिभाग कर प्राकृतिक खेती से सम्बंधित नवीन तकनिकी एवं जीवामृत, बीजामृत, घनजीवामृत, नीमास्त्र, ब्रहमास्त्र एवं अग्निआस्त्र आदि को बनाने एवं इनको प्रयोग करने का समय एवं विधि के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही द्वारा कम्युनिटी रिसोर्स पर्सन की सम्बोधित करते हये प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के लिये सीआरपी को प्रेरित किया। साथ ही कृषि विभाग में चलाई जा रही योजनाओं तथा जीवामृत, बीजामृत आदि के बारे में जानकारी प्रदान की। डा. यशपाल सिंह के द्वारा सरसों एवं अन्य फसलों को ...