भदोही, जनवरी 2 -- भदोही, संवाददाता। भारतीय बीज विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान मऊ के निर्देश पर कृषि विज्ञान केंद्र बेजवां में शुक्रवार को कार्यक्रम किया गया। इस दौरान प्राकृतिक खेती पर कृषि सखियों को पांच दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में 20 कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं पर प्रशिक्षित किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं अध्यक्ष डा. विश्वेंदु द्विवेदी ने प्राकृतिक खेती की चुनौतियों तथा संभावनाओं पर चर्चा करते हुए बताया कि कृषि में महिलाओं की भूमिका सबसे अधिक होती है। प्रदेश सरकार ने कृषि में महिलाओं की भूमिका को महत्वपूर्ण बनाने के लिए राज्य के हर जनपद में नियुक्त कृषि सखियों को प्राकृतिक खेती में जागरूकता लाने के लिए उनके ज्ञान में तकनीकी रूप से वृद्धि की गया जिससे अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.