बरेली, दिसम्बर 23 -- सिरौली। नगर में साधन सहकारी समिति (बीपैक्स) पर गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें प्राकृतिक खेती के बारे में किसानों को बताया गया। विशेषज्ञों ने गोमूत्र और गोबर से बनी खाद का प्रयोग करने पर जोर दिया। कहा कि इस खाद के प्रयोग से शुद्ध सब्जी व शुद्ध अनाज पैदा होगा। राजकीय बीज भंडार के मुनेंद्र कुमार ने फसलों के बारे में बताया। बैठक में सभापति पुनीत गुप्ता, उपसभापति रूप सिंह सोलंकी, रामपाल मौर्य, रामबाबू, सौरभ सिंह, मुकेश, नन्हे कश्यप आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...