बागपत, जनवरी 7 -- खेकड़ा। कृषि विज्ञान केंद्र, खेकड़ा पर चल रहे कृषि सखियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम में कृषि वैज्ञानिक डॉ. विकास मलिक ने प्राकृतिक खेती पद्धति में कीट एवं रोग नियंत्रण पर विस्तार से प्रकाश डाला। डॉ. राजेश कुमार ने देसी गाय के महत्व को बताया। देसी गाय प्राकृतिक खेती की रीढ़ है। विषय वस्तु विशेषज्ञ महेश कुमार खोखर ने प्राकृतिक खेती योजनाओं से जोड़ने, किसानों तक सही तकनीक पहुंचाने तथा प्रशिक्षण के महत्व पर अपने विचार रखे। प्राकृतिक खेती मॉडल का क्षेत्र भ्रमण कराया गया। सहायक विकास अधिकारी कृषि राजकुमार तोमर, सुशील कुमार, कृष्णपाल की जानकारी दी। अनुदान पर किसानों को मिलेगा रेक्टेंगुलर बेलर बागपत। कृषि विभाग ने किसानों को फसल अवशेष को जलाने के बजाए उपयोग में लाने के लिए पहली बार किसानों को अनुदान पर रेक्टेंगुलर बेलर दिया जाएगा। इस ...