गंगापार, फरवरी 21 -- एकल ग्रामोत्थान फाउंडेशन द्वारा पहलू का पूरा करमा स्थित कार्यालय में किसान मेला व कृषि उद्यान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कौंधियारा इन्द्रनाथ मिश्र ने उद्घाटन किया। शुक्रवार शाम तक चलने वाले किसान मेले में जैविक खेती, उन्नत कृषि उपकरण, सब्जी एवं फल उत्पादन, प्राकृतिक खाद, जीवामृत, वर्मी कम्पोस्ट, पौधशाला तथा उद्यान संबंधी उत्पादों की प्रदर्शनी लगाई गई। मुख्य अतिथि ने कहा कि जैविक खेती अपनाकर ही हम स्वस्थ समाज और समृद्ध किसान का निर्माण कर सकते हैं। रासायनिक खेती से दूर रहकर प्राकृतिक खेती की ओर बढ़ना समय की आवश्यकता है। तहसील से आये राजस्व विभाग के अधिकारियों ने किसानों को उपयोगी जानकारी दी। जोनल हेड अनिल बंसल ने ग्रामोत्थान अभियान को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। राजेंद्र शु...