मुजफ्फरपुर, जनवरी 13 -- सरैया, हिन्दुस्तान संवाददाता। प्रखंड के पोखरैरा पंचायत में राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन कार्यक्रम के अंतर्गत आयोजित एक दिवसीय गैर आवासीय प्रशिक्षण सह जागरूकता कार्यक्रम का समापन मंगलवार को किया गया। पोखरैरा क्लस्टर के निबंधित 120 किसानों ने 30-30 किसानों के चार बैच बनाकर चार दिन तक प्रशिक्षण प्राप्त किया। इस दौरान कृषि सखी अमृता कुमारी एवं सरिता देवी ने किसानों को प्राकृतिक खेती के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी। कृषि समन्वयक अजय कुमार सुमन ने रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के अत्यधिक उपयोग से फसलों की उर्वरता पर पड़ने वाले दुष्प्रभाव और मानव स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान की जानकारी दी। उन्होंने किसानों से रासायनिक खेती छोड़कर प्राकृतिक खेती अपनाने की अपील की और कहा कि इससे उत्पादन लागत घटेगी। मिट्टी की सेहत सुधरेगी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.