लखीमपुरखीरी, मार्च 23 -- बाढ़, आग और भूकंप आदि प्राकृतिक आपदाओं से बचाव को लेकर बलदेव वैदिक इंटर कालेज में छात्र छात्राओं को अग्निशमन अधिकारी द्वारा विधिवत प्रशिक्षण दिया गया। शहर स्थित बलदेव वैदिक इंटर कालेज में राष्ट्रीय सेवा योजना अंतर्गत शुक्रवार को छठवें दिन स्वयंसेवक व सेविकाओं को प्रभारी अग्निशमन अधिकारी राधेश्याम पाल के द्वारा आपदा आग, भूकंप एवं बाढ़ से बचाव आदि का प्रयोग करते हुए प्रशिक्षित किया। इस अवसर पर विजय महेंद्रा, त्रिमोहन लाल, डीएल भार्गव व कार्यक्रम अधिकारी अंकुर आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.