अयोध्या, दिसम्बर 22 -- अयोध्या। राम मंदिर में विराजमान रामलला का 77 वां प्राकट्योत्सव मंगलवार को मनाया जाएगा। इस अवसर पर रामलला की भव्य कलश यात्रा बड़े धूमधाम से पूरे नगर में निकाली जाएगी। इसके पहले श्रीराम जन्मभूमि सेवा समिति के पदाधिकारियों का दल राम मंदिर जाएगा और पुजारियों से पूजित कलश को वापस प्राप्त कर उसका विसर्जन भी कराएगा। सेवा समिति के महामंत्री अच्युत शंकर शुक्ल ने बताया कि पूजित कलश प्राप्त करने के लिए अपराह्न एक बजे का समय निर्धारित है। मध्याह्न से राजभोग आरती के बाद मंदिर का पट अपराह्न एक बजे तक बंद रहता है। इसके कारण पदाधिकारियों का दल पट खुलने के बाद मंदिर जाकर रामलला का दर्शन करेगा। पुनः कलश प्राप्त कर वापस शोभायात्रा निकाली जाएगी। बताया गया कि यह शोभायात्रा आद्य गुरु माध्वाचार्य प्रवेश द्वार से शुरू होकर टेढ़ी बाजार से र...