गुमला, दिसम्बर 8 -- जारी, प्रतिनिधि । जारी प्रखंड के सीसी करम टोली पंचायत स्थित आरसी प्राईमरी स्कूल चटकपुर पेयजल और शौचालय की गंभीर समस्या से जूझ रहा है। स्कूल में बुनियादी सुविधाओं की भारी कमी के कारण छात्र-छात्राओं को अध्ययन कार्य के दौरान अत्यधिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लंबे समय से स्कूल में पानी नहीं होने के कारण बच्चों को प्यास बुझाने के लिए स्कूल परिसर से बाहर स्थित जलमीनार पर निर्भर रहना पड़ता है। इससे न केवल उनका समय नष्ट होता है,बल्कि सुरक्षा को लेकर भी चिंता बनी रहती है। स्कूल की छात्राएं बताती हैं कि शौचालय नहीं होने के कारण उन्हें मजबूरन खुले में जाना पड़ता है। जो उनके लिए असुरक्षित होने के साथ-साथ उनकी निजता का भी उल्लंघन करता है। स्कूल की प्रधानाध्यापिका मनीषा केरकेट्टा ने बताया कि स्कूल में न तो पानी की व्यवस्थ...