भदोही, फरवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। जिले में संचालित 22 प्राइवेट आईटीआई संस्थानों की जांच जिला स्तर से कराई जाएगी। संस्थानों में जांच के लिए सीडीओ बाल गोविंद शुक्ल द्वारा आठ अधिकारियों को नामित किया जा चुका है। चार दिन के अंदर जांच कर अधिकारियों को रिपोर्ट प्रेषित करना होगा। रिपोर्ट में कमी मिलने पर संस्थान की मान्यता खत्म करने के साथ ही विभागीय स्तर से कार्रवाई होगी। जांच को लेकर निजी संस्थानों के संचालकों की बेचैनी बढ़ गई है। निर्धारित बिंदुओं पर जांच कर विभागीय अधिकारी जांच रिपोर्ट प्रेषित करेंगे। सीडीओ बाल गोविंद ने बताया कि जिले में संचालित प्राइवेट औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में अनियमितताओं पर अंकुश लगाने को प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। जिले में कुल 22 प्राइवेट आईटीआई शिक्षण संस्थानों का सत्यापन कराया जाएगा। इसके लिए आ...