मुंगेर, जनवरी 20 -- मुंगेर, एसं.। प्राइवेट स्कूल वेलफेयर एसोसिएशन, मुंगेर की बैठक अवधूत अकादमी, बिंदवारा में हुई। जिलाध्यक्ष पीसर प्रसाद ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। बैठक में निजी विद्यालयों की विभिन्न समस्याओं पर विचार करते हुए एकजुट होकर कार्य करने का निर्णय लिया गया। अगली बैठक 8 फरवरी को शारदा विद्या मंदिर मंगल बाजार में करने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गय। जिले की सभी निजी विद्यालयों के संचालकों से बैठक में भाग लेने की अपील की गई। बैठक में सतीश कुमार, डेविड बैंजामिन, अजेश कुशवाहा, नीरज कुमार, जिंस एलोसियोस, संजय कुमार सिंह, अशोक, नंदकिशोर, राजेश सिंह, महेश कुमार सिंह, विक्रम सिंह, दीपक कुमार आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...