अररिया, जनवरी 13 -- अररिया, वरीय संवाददाता। आवासीय शांति निकेतन रानीगंज परिसर में जिले के दोनों एसोसिएशन निजी विद्यालय संघ एवं प्राइवेट स्कूल ऑर्गनाइजेशन के संचालकों की एक संयुक्त बैठक श्याम कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में सभी विद्यालय संचालकों से प्रतिक्रियाएं आमंत्रित की गई थीं। सभी प्रतिक्रियाएं एकजुटता के पक्ष में प्राप्त हुईं। बैठक में सर्वसम्मति से यह निष्कर्ष निकला कि वर्तमान परिस्थितियों में सभी निजी विद्यालय संचालकों का एक मंच पर आना समय की आवश्यकता है। विस्तृत विचार-विमर्श के उपरांत सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि दोनों संगठनों को अब उसके पुराने नाम प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन अररिया के नाम से ही जाना जाएगा। जिसके अंतर्गत सूर्य नारायण गुप्ता व एम.ए.एम. मुजीब को जिला अध्यक्ष, राजीव कुमार एवं ज्योति कुमार मल्लिक को महासच...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.