चंदौली, फरवरी 16 -- चंदौली, संवाददाता। नि:शुल्क और अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 के तहत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में गरीब बच्चों का प्राइवेट स्कूलों में मुफ्त दाखिला होना है। इसके लिए जिले में प्रथम चरण में अब तक 887 आवेदन ऑनलाइन प्राप्त हुए हैं। इसमें ब्लॉक स्तर पर 87 आवेदनों का सत्यापन किया जा चुका है। वहीं 51 आवेदन रिजेक्ट हुए हैं। जबकि जिले स्तर पर 36 आवेदन सत्यापित किया गया है। अब लॉटरी निकालने के साथ ही स्कूलों में बच्चों के दाखिले की कार्रवाई की जाएगी। प्रदेश सरकार की ओर से ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में गैर सहायतित मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों में दुर्बल वर्ग के बच्चों को कक्षा-एक एवं पूर्व प्राथमिक कक्षा में 25 प्रतिशत सीमा तक प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने को तीन चरण में तिथि निर्धारित की है। इसके तहत प्रथम चरण में 2...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.