मेरठ, जनवरी 20 -- मेन डिवाइडर रोड स्थित एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी की कैंटीन में युवक से मारपीट का वीडियो वायरल हुआ है। इसी महीने में मारपीट की यह दूसरी वीडियो वायरल हुई है। प्राइवेट यूनिवर्सिटी की कैंटीन में एक युवक से मारपीट किए जाने का वीडियो सोमवार को वायरल हुआ। इसमें बहुत सारे छात्र एक युवक के साथ मारपीट करते नजर आ रहे है। यह देख कैंटीन में बैठी छात्राओं में भगदड़ मच गई। छात्र युवक पर लात घूसे बरसाते हुए उस पर कुर्सियां फेंकते नजर आ रहे हैं। इस दौरान युवक किसी तरह अपनी जान बचाकर कैंटीन से बाहर की तरफ दौड़ रहा है। 29 सैकेंड के इस वीडियो में युवक के साथ बुरी तरह मारपीट की गई। बताया गया कि युवक यूनिवर्सिटी से पास आउट हो चुका है। उसने कोई टिप्पणी की तो अन्य छात्र भड़क गए और मारपीट कर दी। बीती 1 जनवरी को भी यूनिवर्सिटी की कैंटीन में दो छात्राओं...