देवरिया, जुलाई 8 -- गौरीबाजार(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। एक प्राइवेट विद्यालय के प्रबंधक ने परिषदीय विद्यालय के एक छात्र को स्कूल के कमरे में बंधक बनाकर बेरहमी से पिटाई कर दी। सूचना पर पहुंची छात्र की मां ने लोगों के सहयोग से उसे छुड़ाया। इस मामले में गौरीबाजार पुलिस ने प्राइवेट विद्यालय के प्रबंधक के विरुद्ध बंधक बनाने व पिटाई करने का केस दर्ज किया है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। भटौली बुजुर्ग निवासी संतोष (12) पुत्र रामसकल राजभर खरोह स्थित परिषदीय विद्यालय में सातवीं का छात्र है। मां धनराजी देवी का आरोप है कि शनिवार की शाम करीब पांच बजे उसके बेटे संतोष को किसी खुन्नस में खरोह स्थित प्राइवेट स्कूल के प्रबंधक ने पकड़ लिया और अपने स्कूल के कमरे में बंधक बना लिया। इसके बाद बेरहमी से पिटाई की। उसके बाद स्कूल वाहन में दो घंटे तक ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.