श्रीनगर, दिसम्बर 12 -- भुवनेश्वर महादेव टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों और टैक्सी वाहन चालकों ने प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोने वालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। इस संदर्भ में शुक्रवार को भुवनेश्वर महादेव टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों ने भल्लेगांव चौकी प्रभारी को ज्ञापन सौंपते हुए प्राइवेट वाहनों से सवारी ढोने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की। यूनियन के अध्यक्ष मोहन सिंह भंडारी ने कहा कि यूनियन से जुड़े सभी वाहन प्रतिमाह रोड टैक्स जमा करते हैं। वाहन बीमा सहित सभी यातायात नियमों का पालन करते हैं। इसके बावजूद क्षेत्र में कई लोग प्राइवेट वाहनों से नियम विरुद्ध सवारियों को ढोने का काम कर रहे हैं, जिससे टैक्सी संचालकों की रोजी रोटी पर संकट आ गया है। यूनियन के सदस्यों ने पुलिस से सघन चेकिंग अभियान चला कर प्राइवेट वाहनों को सवारी ढोते हुए दिखन...