पाकुड़, नवम्बर 17 -- सीपीआईएम की वरिष्ठ नेत्री वृंदा कारात सोमवार को पाकुड़ स्थित पार्टी कार्यालय पहुंची, जहां उन्होंने पहले अपने कार्यकर्ताओं के साथ मुलाकात की। उसके बाद उन्होंने प्रेस वार्ता की। उन्होंने कॉल इंडिया पर भी निशाना साधते हुए कहा कि वह प्राइवेट लोगों को कोयला खदान देकर खुलेआम लूट करवा रही है। उन्होंने कोयला को लेकर हो रहे प्रदूषण पर भी चिंता जाहिर की। उन्होंने कहा कि इन मुद्दों को लेकर जल्द ही जिला स्तर पर पार्टी के द्वारा आंदोलन किया जाएगा। वही बिहार चुनाव में आए परिणामों को लेकर उन्होंने कहीं की जो देखा गया वह मॉडल कोड आफ कंडक्ट का खुलेआम उल्लंघन किया गया। उन्होंने कहा कि मैं आज तक ऐसा नहीं देखा है। उन्होंने इलेक्शन कमीशन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि बिहार चुनाव में विभाजनकारी भाषण दिए गए जिस पर किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं ...