दरभंगा, जनवरी 2 -- लहेरियासराय। जिले में निजी रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों का धड़ल्ले से कॉमर्शियल उपयोग किया जा रहा है। आम लोगों के साथ ही कई सरकारी अधिकारी भी इन प्राइवेट गाड़ियों का टैक्सी की तरह उपयोग कर रहे हैं। कई ऐसे विभाग हैं जहां निजी रजिस्ट्रेशन नंबर वाले वाहनों का उपयोग किया जा रहा है और इनके भाड़े का भुगतान कॉमर्शियल वाहन के हिसाब से किया जा रहा है। इससे परिवहन विभाग को राजस्व की भारी क्षति हो रही है। सड़कों पर दौड़ते वाहनों पर सफेद और पीले रंग के नंबर प्लेट नजर आते हैं। सफेद रंग का नंबर प्लेट निजी वाहनों के लिए होता है, जबकि पीले रंग का नंबर प्लेट कॉमर्शियल वाहनों का होता है। सफेद रंग के नंबर प्लेट वाले वाहनों का उपयोग कॉमर्शियल में नहीं किया जा सकता है, लेकिन दरभंगा में निजी नंबर प्लेट वाले वाहनों का धड़ल्ले से कॉमर्शियल उपयोग किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.