बरेली, दिसम्बर 4 -- मीरगंज, संवाददाता। दिल्ली जा रही निजी बस हाईवे पर तीन वाहनों को टक्कर मार कर रोड किनारे गड्ढे में घुस गई। चारों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए और बस में बैठे यात्रियों को चोट आई। लोगों ने यात्रियों को बस से निकाला। चोटिल यात्री दूसरे वाहनों से चले गए। पुलिस ने बस चालक को हिरासत में ले लिया है। सोमवार की रात्रि में 1.45 बजे बरेली से दिल्ली जा रही निजी बस ने हाईवे के सिंधौली चौराहा के नजदीक मिलक की ओर जा रही ट्रैक्टर ट्राली में पीछे से टक्कर मार दी। जिससे ट्रैक्टर ट्राली डिवाइडर पर चढ़ गई। डीलक्स बस ने ट्राली में टक्कर मारने के बाद रोड किनारे खड़े ट्रक एवं कार में टक्कर मार दी। इसके बाद बस रोड किनारे गड्ढे में घुस गई। जोरदार आवाज होने पर ढाबे पर मौजूद लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। उन्होने क्षतिग्रस्त बस की खिड़कियों के शीशे तोड़ क...