हापुड़, फरवरी 14 -- थाना बाबूगढ़ क्षेत्र के पुराने नेशनल हाईवे स्थित उपेड़ा फ्लाई ओवर पर शनिवार रात प्राइवेट बस ने गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। इस दौरान बस चालक समेत आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल भिजवाया गया। चालक की उपचार के दौरान मौत हो गई। जिसकी पहचान पुलिस ने थाना क्षेत्र के गांव उपेड़ा निवासी धर्मपाल सिंह के रूप में की है। शव को पुलिस ने पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े नौ बजे के आस-पास प्राइवेट बस गढ़ की ओर से हापुड़ की तरफ जा रही थी। जैसे ही पुराने नेशनल हाईवे स्थित उपेड़ा फ्लाई ओवर पर पहुंची, तो आगे चल रही गन्ने से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली में पीछे से टक्कर मार दी। सड़क हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई और ...