बस्ती, अगस्त 12 -- बस्ती। फोरलेन पर मुंडेरवा थानाक्षेत्र स्थित खझौला गांव के पास सुबह सड़क पार कर रहे एक किसान को तेज रफ्तार प्राइवेट बस ने ठोकर मार दी। किसान गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। खझौला गांव निवासी हरिश्चंद्र खेती-किसानी करते थे। खेत की तरफ से वह घर लौट रहे थे। गांव के सामने ही वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान गोरखपुर से बस्ती की तरफ जा रही प्राइवेट बस ने हरिश्चंद्र को ठोकर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद चालक बस लेकर मौके से फरार हो गए। आसपास के लोगों ने दुर्घटना देखी तो वे दौड़कर मौके पर पहुंच गए। लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.