बरेली, मार्च 6 -- बरेली। समाजवादी छात्र सभा ने गुरुवार को रुहेलखंड विश्वविद्यालय में प्रदर्शन किया। अधिकारियों के नहीं मिलने पर छात्र कुलपति दफ्तर के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान छात्र उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए जबरदस्त नारेबाजी की गई। छात्रों ने प्राइवेट परीक्षा फॉर्म फिर से शुरू करने की मांग उठाई। कहा कि गांव-देहात के छात्रों के लिए प्राइवेट फॉर्म पढ़ाई जारी रखने का एक बढ़िया जरिया है। इसके अतिरिक्त जो लोग नौकरी कर रहे हैं, वह भी प्राइवेट फार्म से अपनी पढ़ाई जारी रख सकते हैं। छात्र सभा ने विश्वविद्यालय के अधिकारियों पर तानाशाही का आरोप लगाया। कहा कि छात्र हित से जुड़े किसी भी मुद्दे पर विश्वविद्यालय प्रशासन मानवीयता के आधार पर फैसला नहीं लेता है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.