निज संवाददाता, अप्रैल 12 -- बिहार के बांका जिले में एक युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई। अपराधियों ने युवक का सिर धड़ से अलग कर दिया। साथ ही प्राइवेट पार्ट को भी काट दिया। सिर कटी हुई लाश शुक्रवार को अमरपुर के रामपुर एवं केंदुआर गांव के बीच मिली। शव के पास रखे बैग और अन्य सामान से मृतक की पहचान बिहारी यादव (35) के रूप में की गई। उसके तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया। पत्नी का आरोप है कि वह अपने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखाने अमरपुर थाने गई थी, लेकिन उसे भगा दिया गया। बिहारी यादव सोमवार से गायब था। हत्या की सूचना मिलते ही ग्रामीण भड़क गए और इंग्लिश मोड़-शंभूगंज रोड को जाम कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों से समझाइश का प्रयास किया। एक घंटे बाद जाम हटाया गया। अमरपुर थानाध्यक्ष पंकज झा ने बताया कि युवक की हत्या कहीं और की गई,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.