कानपुर, जनवरी 4 -- कानपुर दक्षिण। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र निवासी प्राइवेट कर्मी से साइबर ठगों ने 40 हजार रुपये हड़प लिए। पीड़ित ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। हनुमंत विहार थानाक्षेत्र के केशवनगर निवासी हरिशंकर एक फर्म में असिस्टेंट मैनेजर हैं। उनके अनुसार तीन दिसंबर को उनकी सैलरी आई थी। सैलरी का मैसेज आने के बाद उनकी बेटी ने पढ़ने के लिए फोन मांगा तो उन्होंने दे दिया। कुछ देर बाद फोन हैंग होकर स्विच ऑफ हो गया। उन्होंने इसे बैटरी फाल्ट समझकर नजरअंदाज कर दिया। कुछ देर बाद दोबारा फोन ऑन करने पर गूगल पे से एक रुपया कट गया। हालांकि कुछ देर बाद खाते से 40 हजार रुपये पार हो गए। उन्होंने साइबर पोर्टल 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पीड़ित ने हनुमंत विहार में ठगी की सूचना दी। हनुमंत विहार थानाध्यक्ष राजीव सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.