चित्रकूट, फरवरी 14 -- चित्रकूट। संवाददाता सदर विधायक अनिल प्रधान ने विधानसभा सत्र के दौरान पूरे प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं में अत्यधिक वृद्धि को देखते हुए ड्राइविंग लाइसेंस की प्रक्रिया पर सवाल उठाया। कहा कि दोपहिया, अन्य छोटे वाहन, ई-रिक्शा, टेंपो, ऑटो रिक्शा आदि वालो के पास बहुत ही कम लोगों के पास डीएल होता है। अगर सड़क दुर्घटना में कोई व्यक्ति घायल हो जाए तो घर वाले जगह-जमीन बेचकर या फिर कर्ज लेकर दवा कराते हैं। विधायक ने कहा कि किसी की मौत होने पर डीएल के अभाव में पीड़ित के परिवार को कोई आर्थिक मदद नहीं मिल पाती। सरकार ने जबसे डीएल बनाने का ठेका प्राइवेट कंपनी को दिया है, तब से केवल लर्निंग लाइसेंस बनने के उपरांत स्थायी भी नहीं बन पाते हैं। डीएल बनवाने में अवैध वसूली होती है। डीएल बनवाने में इतने चक्कर लोगों को लगाने पड़ते हैं कि आखिरकार ...