मुरादाबाद, दिसम्बर 9 -- रामपुर पट्टी गांव के पास तेज रफ्तार प्राइवेट एंबुलेंस अनियंत्रित होकर खाई में जाकर पलट गई। इस हादसे में एंबुलेंस चला रहा चालक एंबुलेंस के नीचे दब गया। घटना के बाद आसपास लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। चालक को बाहर निकाल 108 एंबुलेंस से इलाज के लिए सरकारी अस्पताल लाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को मोर्चरी भिजवा दिया। मंगलवार दोपहर 3 बजे रामपुर पट्टी के पास तेज रफ्तार अनियंत्रित होकर प्राइवेट एंबुलेंस खंदी में जाकर पलट गई, जिसमें एंबुलेंस चालक सतवीर पुत्र सीताराम 30 निवासी रामपुर पट्टी गुर्जर एंबुलेंस के नीचे दब गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों की भीड़ जुट गई। गंभीर हालत में चालक को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया,जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंच...