भदोही, फरवरी 4 -- ज्ञानपुर। जिले में संचालित समस्त प्राइवेट आईटीआई (औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान) में अध्ययनरत छात्रों की उपस्थिति, प्रवेश प्रक्रिया, मान्यता तथा छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति की गहन जांच की जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी बाल गोविन्द शुक्ला ने इस संबंध में निर्देश जारी करते हुए नामित अधिकारियों को चार दिवस के भीतर जांच आख्या जिला समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय में उपलब्ध कराने को निर्देशित किया जा चुका है। सीडीओ ने बताया कि यह देखा जाएगा कि संस्थानों में अध्ययनरत छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से अधिक है या नहीं, काउंसलिंग के माध्यम से प्रवेशित छात्रों का विवरण सही है अथवा नहीं, संबंधित संस्थान को मान्यता प्राप्त है या नहीं तथा स्वीकृत सीटों के सापेक्ष छात्रों का प्रवेश किया गया है या नहीं। साथ ही छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपू...