फिरोजाबाद, फरवरी 19 -- थाना उत्तर क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल से मरीज के गायब होने से हड़कंप मच गया। परिजनों को पता चला कि आईसीयू से मरीज कहीं चला गया है तो पहले अस्पताल के अंदर हंगामा किया और फिर सड़क पर आकर बैठ गए। पुलिस ने समझाकर शांत किया। सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तो मरीज आधा किमी की दूरी पर पेट्रोल पंप के पास मिल गया। इसके बाद परिजनों और पुलिस के साथ अस्पताल प्रशासन ने भी राहत की सांस ली। उत्तर क्षेत्र के एक प्राइवेट अस्पताल की आईसीयू में मटसेना थाना क्षेत्र के आनंदीपुर करकौली मिश्री का पुरा निवासी गोवर्धन पुत्र जसरान को 10 फरवरी को इलाज के लिए भर्ती कराया था। यहीं पर उपचार चल रहा था। बुधवार की दोपहर के बाद अचानक मरीज कहां पर गायब हो गया। परिजनों को जब पता चला तो हड़कंप मच गया। थाना उत्तर प्रभारी ने बताया कि मरीज देर रात को आधा क...