एटा, जनवरी 9 -- तहसील अलीगंज क्षेत्र के ग्राम तिसौरी में लंबे समय से जलभराव की समस्या बनी हुई है। इससे ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। गांव की गलियों में गंदा पानी जमा रहने से न सिर्फ आवागमन बाधित हो रहा है। संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बढ़ता जा रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने एसडीएम अलीगंज जगमोहन गुप्ता को प्रार्थना पत्र सौंपकर जल्द समस्या का समाधान कराने को मांग की। एसडीएम को दिये प्रार्थना पत्र में ग्रामीणों ने बताया है कि गांव तिसौरी स्थित प्राइमरी पाठशाला के पास वाली गली में घरों से निकलने वाला गंदा पानी जमा हो जाता है। जल निकासी की कोई समुचित व्यवस्था नहीं है। गली में हमेशा पानी भरा रहता है। उससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है। सबसे ज्यादा परेशानी स्कूली बच्चों को उठानी पड़ती है। जिन्हें इसी गली से होकर स्कूल तक जाना पड़ता ह...