लखनऊ, जनवरी 12 -- प्राइमरी स्कूल के अध्यापकों के समायोजन में भारी अनियमितता के आरोपों की जांच सीडीओ की अध्यक्षता वाली कमेटी कर रही है। अब तक कमेटी के पास करीब 37 से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। आरोप है कि कैंसर, लकवा रोगी शिक्षकों को भी काफी दूर तैनाती दे दी गई है। बीएसए कार्यालय में तो दर्जनों शिक्षकों ने शिकायतें दर्ज कराई हैं। अब जल्द ही इन शिकायतों पर निर्णय होना है। प्राइमरी स्कूलों के शिक्षकों के समायोजन में हुई भारी अनियमितताओं का शासन और डीएम विशाख जी ने संज्ञान लिया था जिसके बाद जांच कमेटी गठित हुई। डीएम ने इस कमेटी में सीडीओ अजय जैन, एडीएम सिविल सप्लाई और बीएसए को शामिल किया है। इस कमेटी का कार्य शिकायतों की जांच करने के साथ नियम विरुद्ध हुए समायोजन में सुधार करना है। शिक्षकों की आपत्ति है कि समायोजन करते समय नियमों का ध्यान नहीं र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.