शामली, जनवरी 30 -- कस्बे के पी एम श्री न0 2 में शुक्रवार को विद्यालय का वार्षिकोत्सव समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान स्कल के बच्चो ने सुन्दर नाटय एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमो से सभी का मन मोह लिया वार्षिकोत्सव समारोह मेे मुख्य अतिथि सभासद रीना कोरी ,प्रधानाचार्य बबीता सैनी एवं विद्याालय के शिक्षको ने संयुक्त रूप से सरस्वती मां के प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्प अर्पित किए। वार्षिक उत्सव कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना व स्वागत गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। वार्षिक उत्सव के इस कार्यक्रम में छात्राओं ने अपने कला के माध्यमसे सांस्कातिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत स्वागत गीत, लोकगीत, बालिका गीत और विभिन्न नृत्य कार्यक्रमों ने दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। कार्यक्रम में बच्चों ने प्रतिभ...