नई दिल्ली, अप्रैल 22 -- यूपी के सहारनपुर के एक प्राइमरी स्कूल से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां चिलकाना क्षेत्र के बरथाकायस्थ पठेड़ कलां गांव के प्राथमिक विद्यालय की शिक्षिका ने कक्षा एक की छात्रा को 100 में से 234 नंबर दे दिए। मामला सामने आने के बाद विभाग ने जांच शुरू कर दी है। स्कूल में 29 मार्च को रिजल्ट घोषित किया जाना था, लेकिन शिक्षकों की लापरवाही के चलते अब बच्चों का परिणाम जारी किया गया तो हैरान करने वाला मामला सामने आया। मामले में बीएसए ऐक्शन में आ गए हैं। उन्होंने पूरे मामले की जांच के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं प्रधानाध्यापिका ने कहा कि रिजल्ट देने की जल्दबाजी में चूक हो गई। अभिभावक जुल्फिकार ने बताया कि उनके दो बच्चे कक्षा एक तथा कक्षा चार में पढ़ते हैं। अध्यापिका ने कक्षा एक की छात्रा अफ्शा को जो अंक पत्र दिया उसमें ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.