धनबाद, दिसम्बर 15 -- कतरास, प्रतिनिधि। विश्व हिंदू परिषद की बैठक रविवार को कतरास हटिया स्थित राजस्थानी धर्मशाला में हुई। बैठक की अध्यक्षता महानगर अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने की। बैठक में 26, 27 और 28 दिसंबर 2025 को आयोजित होने वाले झारखंड प्रांत कार्य समिति सम्मेलन को सफल बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। अशोक चौरसिया ने बताया कि सम्मेलन की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। शहर के प्रमुख मार्गों पर तोरण द्वार बनाए जा रहे हैं और कार्यकर्ता प्रचार-प्रसार में जुटे हैं। सम्मेलन की सफलता के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं को लेकर अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। बैठक में बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। बैठक में प्रांत गोरक्षा प्रमुख कमलेश सिंह, जिला सह संयोजक तापस दे, चंदन चक्रवर्ती, रंजीत रवानी, सुजीत रवानी, आनंद खंडेलवाल, दीपक साहू, लक्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.