सहारनपुर, फरवरी 13 -- राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ प्रचारक प्रांत सम्पर्क प्रमुख वेदपाल का व्यापारियों ने शाल व पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया। प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल ने व्यापारियों को हिंदू समाज को संगठित करने के लिए प्रेरित किया। शुक्रवार को क्षेत्र के गांव टिकरौल में आयोजित हिंदू सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में पधारे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत संपर्क प्रमुख वेदपाल का नानौता पहुंचने पर व्यापारियों ने उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक राजीव नामदेव के प्रतिष्ठान पर उन्हें शाल व पटका भेंट कर भव्य स्वागत किया। प्रान्त संपर्क प्रमुख वेदपाल ने कहा कि संगठन में ही शक्ति है, व्यापारियों से आव्हान करते उन्होंने कहा हिंदू समाज की एकता के लिए व्यापारी समाज को आगे आना होगा। इस अवसर पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला संयोजक राजीव नामद...