अल्मोड़ा, फरवरी 10 -- अल्मोड़ा। पारस्परिक स्थानांतरण नहीं होने पर लोक निर्माण विभाग के प्रांतीय और निर्माण खंड में मिनिस्ट्रीयल कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया। मंगलवार को कर्मचारियों ने कार्यबहिष्कार किया और सरकार के खिलाफ नारेबाीज की। जल्द मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन तेज करने की चेतावनी दी। उत्तरांचल लोक निर्माण विभाग मिनिस्ट्रीय एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारियों ने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए आक्रोश जताया। मांगों के लिए कार्यबहिष्कार पर रहे कर्मचारियों का कहना था कि वह लंबे समय से पारस्परिक स्थानांतरण की मांग कर रहे हैं, लेकिन कई बार मांग के बावजूद भी पारस्परिक स्थानांतरण नहीं किए गए हैं। इससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.