आगरा, जनवरी 28 -- उत्तर प्रदेशीय सफाई मजदूर संघ के नगर अध्यक्ष तख्त चौधरी गौरव वाल्मीकि ने बताया कि संघ के प्रांतीय अध्यक्ष महेश काजू के निर्देश पर आगरा में एक फरवरी को प्रांतीय अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। जिसमें प्रदेश भर के सफाई कर्मचारी प्रतिनिधि भाग लेंगे। सफाई कर्मचारियों की मूलभूत समस्याओं और मांगों को लेकर रणनीति तय करेंगे। कार्यक्रम का संयोजक चौधरी हर्ष चौहान को बनाया गया है, सभी पदाधिकारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है। इस दौरान जिलाध्यक्ष बिरजू नरवार, शिवम चौहान, संजय ऊंचिया, राज कठेरिया, साहिल चौहान, विवेक नरवार, राहुल चौहान, सोनू सिंह आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.