पाकुड़, दिसम्बर 14 -- महेशपुर, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद महेशपुर नगर इकाई की नगर बैठक रविवार को आदिवासी कल्याण छात्रावास महेशपुर परिसर में नगर मंत्री रोहित यादव के नेतृत्व में संपन्न हुई। बैठक में आगामी प्रांतीय अधिवेशन गढ़वा में नगर इकाई की सहभागिता को लेकर विस्तृत योजना बनाई गई। बैठक में विशेष रूप से उपस्थित प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी तिवारी ने अभाविप के प्रांतीय अधिवेशन के उद्देश्य, कार्यक्रमों एवं महत्व के बारे में कार्यकर्ताओं को विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। साथ ही संगठनात्मक गतिविधियों को सशक्त बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में मुख्य रूप से राहुल मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सन्नी तिवारी, जिला एसएफडी प्रमुख जीत साहा, नगर मंत्री रोहित याद...