पूर्णिया, दिसम्बर 17 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। आरएसएस ने रंगभूमि मैदान में प्रहार दिवस मनाया। इस संबंध में आरएसएस के नगर शारीरिक प्रमुख सनातनी नित्यम ने बताया कि 1971 में भारत-पाकिस्तान युद्ध में 16 दिसंबर को 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के सामने आत्मसमर्पण किया था। इस दिन को आरएसएस प्रहार दिवस के रूप मनाया जाता है। इस मौके पर उत्तर बिहार प्रांत के सह प्रंत प्रचारक प्रवीर जी ने 2551 दंड प्रहार लगाया। पूर्णिया नगर के नगर संघचालक प्रमोद पांडे ने प्रहार दिवस को लेकर महत्वपूर्ण जानकारी दी। इस अवसर पर दर्जनों स्वयंसेवक ने प्रहार महायज्ञ में शामिल होकर शारीरिक फिटनेस का परिचय दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...